फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां पर दर्ज जमीन कब्जाने के आरोपों के मामलों की ईडी को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां के खिलाफ जमीन कब्जाने के आरोपों में दर्ज मामलों में पुलिस कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट ईडी ने मांगी थी। जो कि पुलिस ने ईडी को भेज दी है। आजम खां के खिलाफ किसानों व शत्रु संपत्ति कब्जाने के आरोप में तीस मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

सांसद आजम खां से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। सांसद आजम खां इन दिनों तबीयत खराब होने के कारण सीतापुर जेल से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं। सांसद आजम खां के खिलाफ चल रही ईडी की जांच में पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी आ गई है। कुछ समय पहले ईडी ने मनी लॉंड्रिंग के मामले में प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी, जो प्रशासन द्वारा ईडी को भेज दी गई थी। इसके साथ ही कुछ समय पूर्व ईडी ने पुलिस से आजम खां के खिलाफ जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज मामलों में पुलिस कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें शत्रु संपत्ति और किसानों की जमीनों पर कब्जे के आरोप में दर्ज मुकदमों के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित अभिलेख मांगे गए थे। आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति व किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में तीस मुदकमे पंजीकृत किए गए थे। इनमें पुलिस द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इन मामलों में एसआईटी ने भी जांच की थी और ईडी भी जांच कर रही है। ईडी द्वारा मांगी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज सभी मुकदमों की जानकारी, इन मुकदमों की पुलिस जांच से संबंधित अभिलेख, साक्ष्य आदि ईडी को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें