फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीसीटीवी फुटेज से हत्यारों का पता लगाएगी पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मिलकखानम थाना क्षेत्र में कार प्रेशर वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की करीब तीन साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। बताया जाता है पत्नी ने अपने मायके में जहर खा लिया था लेकिन पत्नी के मायके वालों ने हत्या होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी और नवजोत को जेल जाना पड़ा था। वह करीब डेढ़ साल पहले जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसने अपनी उम्र से करीब 16-17 साल बड़ी विधवा महिला से शादी कर ली थी, अब उसकी हत्या के पीछे यही रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि जेल से जमानत पर आने के बाद नवजोत का अपनी पड़ोसन जिनकी आयु करीब 45 वर्ष है और रिश्ते में उसकी दादी लगती है से प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला तीन बच्चों की मां है। उसके दो बेटे न्यूजीलैंड में रहते हैं। बताया जाता है कि महिला करीब डेढ़ साल पहले नवजोत के साथ चली गई थी। वह नवजोत के साथ ही रह रही थी। हालांकि, इन पुराने घटनाक्रमों का शनिवार को हुई हत्या से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या के कारणों और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने भी प्रथमदृष्टया हत्या के पीछे यही वजह होने की आशंका जताई है लेकिन वास्तविकता तो जांच के बाद ही पता लगेगी।



स्वार। कार प्रेशर वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी। सेंटर पर भी दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो घटनास्थल के आमने-सामने हैं। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि उम्मीद है कि फुटेज से हमलावरों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन




सीओ के अनुसार, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के समय सेंटर पर मौजूद नौकर राम औतार निवासी मेहंदीनगर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमलावरों के आने और भागने के रास्ते की जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी एकत्र कर रही है।



.............................






कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने सेंटर का वाईफाई बंद मिलने पर हंगामा किया। उन्होंने मामले में मिलीभगत की आशंका जताते हुए नाराजगी जाहिर की। इससे मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

परिजनों का कहना था कि सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद वाईफाई बंद मिलने से घटना से जुड़े साक्ष्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वाईफाई बंद होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही डीवीआर से कोई छेड़छाड़ हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



.........................




मिलकखानम। कुम्हरिया कलां में हत्या का शिकार हुआ नवजोत सिंह अपने माता-पिता की दो संतानों में एक था। उसकी बहन कनाडा में रहती है, जबकि नवजोत अपने माता-पिता जगदीश कौर और निशान सिंह के साथ रह रहा था। शनिवार शाम हुई वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया।



वॉशिंग सेंटर पर बैठे नवजोत पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सीने में कई गोली लगने से उसकी मौत हो गई। शव घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर अपने कार्यालय के भीतर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें