फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: खेत में पानी में डूबी धान की फसल देखने गए किसान की हार्टअटैक से मौत

Sun, 24 Oct 2021 06:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रईस खान 10 बीघा खेत मेंधान की फसल बर्बाद होने के बाद तनाव में चल रहे थे। शनिवार को दोपहर तीन बजे वे खेत पर गए जहां उन्हें हर्ट अटैक आ गया और उनकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
किसान की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद नगर के मोहल्ला निवासी एक किसान की 10 बीघा में लगी धान की फसल बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हो गई थी, जिसे देखकर उन्हें हर्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शाहबाद नगर के फर्राशान निवासी रईस खान (61 वर्ष) धान की फसल बर्बाद होने के बाद अपने खेतों पर लगातार जा रहे थे। उनकी 10 बीघा जमीन में फसल थी। वह बर्बाद फसल को देखकर काफी तनाव में चल रहे थे। शनिवार को दोपहर तीन बजे फिर से खेतों पर निकल गए। काफी देर तक जब वह खेत से वापस नहीं आए, तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा। वहां उनका शव खेत में भरे पानी में था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें