फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा : शनिवार व रविवार को 6237 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में सात और आठ अगस्त को होने वाली टीजीटी परीक्षा में करीब 6237 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए शहर के 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रदेश भर में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की भर्ती के लिए पूरे प्रदेश में सात और आठ अगस्त को परीक्षा कराई जाएगी। रामपुर जिले में टीजीटी परीक्षा के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ईस्ट वेस्ट स्कूल, और दयावती मोदी अकादमी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। टीजीटी परीक्षा चार पारियों में होगी। सात अगस्त को पहली पाली में करीब 1152 अभ्यर्थी चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली में करीब 2660 अभ्यर्थी सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। आठ अगस्त को प्रथम पाली में पांच परीक्षा केंद्रों में करीब 1370 परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली में करीब 1055 अभ्यर्थी चार परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के मानक पूरे करके परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों को शुक्रवार को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें