फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया-डेंगू की रोकथाम को जिले के 100 गांवों में शुरू हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिले के 100 गांवों में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को सर्वे कराया जा रहा है। ये 100 गांव वो गांव हैं जिनमें पिछले साल डेंगू-मलेरिया के अधिक मामले सामने आए थे। इन गांवों को मलेरिया विभाग ने अति संवेदनशील की श्रेणी में रखकर विशेष निगरानी शुरू की है।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों का प्रकोप होने के कारण डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसको लेकर ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इस दौरान जिले के अतिसंवेदनशील गांव का निरीक्षण कर उनमें साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए मलेरिया निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है जो गांव में जाकर टीम के साथ लार्वा की तलाश कर रहे हैं और लोगों को डेंगू मलेरिया के बचाव की जानकारी दे रहे हैं। इसके तहत मलेरिया विभाग के निरीक्षक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ चिह्नित गांव में पहुंचकर छतों पर पड़े टायर, पौधों के गमलों व गड्ढों में जलभराव की जांच कर वहां मच्छरों के लार्वा ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें