फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: आजम खां की पत्नी तंजीन फात्मा से मिली सुमैय्या राणा, कहा- रामपुर सांसद को बयानबाजी से बचना चाहिए

Sat, 13 Jul 2024 06:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैय्या राणा ने आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा से मुलाकात की। उन्होंने सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी की आजम खां पर की गई टिप्पणी काे गलत बताया। कहा कि सांसद नदवी को बयानबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ.तजीन फात्मा से मुलाकात करतीं सपा नेता सुमैया राणा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जो शाखाएं जड़ों से बगावत करती हैं, वो ज्यादा दिनों तक हरी नहीं रहती, उनका सूख जाना तय है। रामपुर के  सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी की आजम खां पर टिप्पणी को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी, सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैय्या राणा कूछ यूं जवाब दिया।

विज्ञापन


उन्होंने रामपुर जेल रोड स्थित सपा नेता आजम खां के आवास पर उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तंजीन फात्मा से मुलाकात की। सुमैय्या राणा ने मीडिया से कहा कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा को भारी जीत ने साबित कर दिया की जनता बदलाव चाहती है।

2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। सपा नौजवानों, किसानों, मजदूरों व महिलाओं की लड़ाई लड़ रही है और उनको इंसाफ दिलाकर ही रहेगी। रामपुर के सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी के आजम खां पर दिए गए बयान पर जवाब देते हुए एक शेर सुनाया।
विज्ञापन


कहा कि जो शाखाएं जड़ों से बगावत करती हैं, वो ज्यादा दिनों तक हरी नहीं रहती, उनका सूख जाना तय है। उन्होंने नवनिर्वाचित सांसद मौलाना नदवी को बयानबाजी से बचने का मशवरा दिया। हाथरस कांड को लेकर कहा कि हम जैसे आम इंसानों पर सरकार ने एलआईयू बैठा रखी है, लेकिन बाबाओं पर एलआईयू नहीं बैठा रखी है।

अगर एलआईयू ढोंगी बाबाओं पर नजर रखती तो हाथरस कांड नहीं होता। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन, रुखसाद अहमद, अख्तर मास्टर, मोहम्मद इशाक, इसरार अहमद, मोहम्मद उस्मान, आशू खां, फिरासत खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें