फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर के आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खां ने कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिस पिटाई से मौत के आरोप के मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए राज्य मानवाधिकार आयोग को मामला स्थानांतरित करते हुए सुनवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह में कानपुर के एक व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में पुलिस पिटाई से मौत के आरोप के मामले में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। नगर की मॉडल कॉलोनी मडैया नादरबाग निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खां ने इस मामले में पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
इसको लेकर दानिश खां ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। जिस पर आयोग ने शिकायत दर्ज कर ली थी। अब इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने राज्य मानवाधिकार आयोग को शिकायत स्थानांतरित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खां ने बताया कि मानवाधिकार आयोग के इस संबंध में आदेश की प्रति उन्हें प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें