रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
शनिवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज में दूसरी पाली में बीकाम प्रथम वर्ष की बिजनेस आर्गेनाइजेशन विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 345 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 340 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, पांच परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला डिग्री कालेज में भी दूसरी पाली में बीकाम बिजनेस आर्गेनाइजेशन विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 55 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और राजकीय महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। शनिवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।