फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5218 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में शनिवार को 87 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 5218 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 1823 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 121 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 1586 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 52 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 899 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 44 लोगों ने पहली और 406 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 4 लोगों ने पहली और 272 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 11 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें