फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के वेतन पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत खराब प्रगति पर पशुओं में टीकाकरण की खराब प्रगति और पशुओं की ईयर टैगिंग में लापरवाही के चलते मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेंद्र कुमार मौहर का वेतन बाधित कर दिया। डीएम ने 10 अक्तूबर तक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति में सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव यादव को आयुष्मान योजना के तहत खराब प्रगति पर चेतावनी नोटिस, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार यादव को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खराब प्रगति पर चेतावनी नोटिस दिया गया है। उपायुक्त उद्योग को निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में खराब प्रगति पर चेतावनी नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने आमजन की सुविधा के दृष्टिगत मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे यथाशीघ्र अस्थायी पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ति के संबंध में अवगत कराएं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सामुदायिक शौचालय निर्माण के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें