फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रामपुर के युवक को केरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केरल पुलिस ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर को केरल पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में केरल में 14 साल की किशोरी के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। नाबालिग पीड़िता ने अस्पताल के डॉक्टरों को काउंसिलिंग के दौरान इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की के पड़ोस में रहने के दौरान उससे दोस्ती बढ़ाई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया था। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।
कुछ दिन बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी ने अस्पताल के डॉक्टरों को काउंसिलिंग के दौरान पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला सामने आया। किशोरी की मां नहीं है। वहीं, पिता दिल्ली में काम करते हैं। वह अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती है। इस मामले को लेकर ही केरल पुलिस गंज थाना पहुंची थी। मंगलवार को केरल पुलिस ने आरोपी सैंजनी नानकार गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में युवक फरार चल रहा था। मंगलवार को केरल पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें