फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लाख के चोरी के सामान के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर की पुलिस लाइन सभागार में अंर्तजनपदीय चोरों से बरामद सामान। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर पुलिस, एसओजी व क्राइम ब्रांच ने चेकिंग के दौरान जीरो प्वाइंट से एक कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण सहित 32 लाख का माल, चाकू और तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहजादनगर पुलिस और एसओजी क्राइम ब्रांच जीरो प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार को पकड़ लिया। कार में पांच लोग सवार थे। इस दौरान कार में रखे सामान की जानकारी लेने पर सभी सही उत्तर नहीं दे पाए। इस पर पुलिस पांचों को पकड़कर थाने ले आई। इस दौरान पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी का माल होने की जानकारी दी।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे लोग संगठित होकर आसपास के जिलों में दुकानों से रेकी करके घरों व दुकानों में चोरियां करते हैं। दो माह पहले मुरादाबाद के बुद्धि विहार, अमरोहा के हसनपुर के मोहल्ला ग्रीन सिटी एवं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रोशन बाग, चीनी मिल नोवा अस्पताल के साथ आवास विकास कॉलोनी में मदन लाल व उपासना शर्मा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कार के कागजात मांगने पर बताया कि तीन माह पहले मुरादाबाद से कटघर से चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी रियाज उर्फ सद्दू व मुरशद, बदायूं स्थित मोहम्मद लंगर निवासी आमिर, संभल के मोहल्ला मंगलपुरी सराय तरीन निवासी विशाल वार्ष्णेय और रामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैथवाली मस्जिद निवासी गौरव रस्तोगी हैं। सीओ कैमरी अनुज चौधरी ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषण सहित 32 लाख का माल बरामद हुआ है। मामले में दो लोग फरार हैं। जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रामपुर की पुलिस लाइन सभागार में अंर्तजनपदीय चोरों से बरामद कार। संवाद- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें