फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: पत्नी हुई नाराज तो तीसरी मंजिल से कूदा पति, गंभीर हालत में बरेली रेफर

Wed, 08 Jun 2022 09:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

परिजनों ने बताया कि बुधवार को पत्नी और उसके साले तहसील परिसर में बने आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में वार्ता के दौरान मामला बिगड़ गया और आक्रोशित होकर राजस्व कर्मी का भाई तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ा और नीचे कूद गया।
विज्ञापन
CRIME - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी आवास में रह रहा एक युवक अपनी पत्नी से कहासुनी होने के बाद तीसरी मंजिल से कूद गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में युवक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


तहसील में राजस्व विभाग में तैनात एक कर्मी का भाई भी उनके साथ सरकारी आवास में रहता है। परिजनों के अनुसार लगभग एक वर्ष पहले राजस्व कर्मी के भाई की शादी जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। परिजनों के अनुसार 12 मई को राजस्व कर्मी के भाई की पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कई बार पत्नी को ससुरालियों ने बुलाने का प्रयास किया। लेकिन, पत्नी नहीं मानी।

परिजनों ने बताया कि बुधवार को पत्नी और उसके साले तहसील परिसर में बने आवास पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में वार्ता के दौरान मामला बिगड़ गया और आक्रोशित होकर राजस्व कर्मी का भाई तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ा और नीचे कूद गया। इसके बाद तहसील परिसर में लोग एकत्र हो गए और घायल को आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन अपनी मर्जी से घायल को बरेली के किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। उधर इस घटना के बाद पत्नी और उसके भाई मौके से फरार हो गए हैं। इस प्रकरण में परिवार के लोगों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें