फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: शाहबाद पुल की रेलिंग तोड़ रामगंगा में गिरा ट्रक, चालक को आई गंभीर चोट, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 30 Sep 2023 03:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पुलिस ने नदी में गिरे ट्रक से चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
शाहबाद में रामगंगा में नदी गिरा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज से आलू लेकर हल्द्वानी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए रामगंगा नदी में जा गिरा। इसमें चालक को चोट आई है। हादसे के दौरान पुलिस गश्त पर होने के कारण तुरंत मौके पर पहुंची। कर्मियों ने नदी में उतरकर चालक को बाहर निकाला।

विज्ञापन


बिलासपुर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी अब्दुल हफीज ने बताया कि उनका ट्रक चालक निशात आलू लेकर आया था। रात को अचानक ट्रक नदी में गिर गया। घायल ट्रक चालक को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया है।
 
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि हादसे के दौरान पुलिस मौके पर ही होने के कारण तुरंत चालक को बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए हैं। उसे बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें