इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल कोर्ट) में चल रही है, जिसमें बुधवार को आरोप तय होने थे। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना कोतवाली में दर्ज दो मामलों में आजम खां पर आरोप तय किए जाने थे, लेकिन आरोप तय नहीं हो सके। अब इस मामले में 11 मार्च को सुनवाई होगी।
डूंगरपुर प्रकरण की सुनवाई 23 मार्च को
डूंगरपुर प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता द्वारा दो मामलों में दाखिल किए गए डिस्चार्ज प्रार्थन पत्र पर अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल की गई है। अब इस मामले की सुनवाई 23 मार्च को होगी।