फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पटवाई के वेल्डर की काशीपुर में मौत, पत्नी और उसके प्रेमी पर पर हत्या का आरोप

Fri, 17 May 2024 01:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

ठाकुरद्वारा गांव निवासी युवक की काशीपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पत्नी पर शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
रामपुर में पुष्पेंद्र की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवाई क्षेत्र के ठाकुरद्वारा गांव निवासी पुष्पेंद्र (27) की उत्तराखंड के काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वहां वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार की रात को परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन शव पटवाई ले आए।

विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई वीरपाल ने बताया कि पुष्पेंद्र अपनी पत्नी के साथ काशीपुर में किराए के मकान में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। काशीपुर में ही एक युवक पुष्पेंद्र की पत्नी से मिलने आता था। पुष्पेंद्र ने एक बार पत्नी से मिलते हुए युवक को देख लिया था, जिसकी वीडियो भी बना ली थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पुष्पेंद्र को खाने में जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है। परिजन शव लेकर पटवाई चले आए। पटवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि युवक की मौत काशीपुर में हुई है। परिजन रात में ही शव लेकर आ गए थे। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई काशीपुर में होगी।

हादसे में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की मौत

सैदनगर में पैदल जा रहे मानसिक रूप से कमजोर रईस (50 वर्ष) की बाइक टक्कर से मौत हो गई। हादसा अजीमनगर-मिलकखानम मार्ग पर पीलाखार नदी के पास हुआ। लोगों ने बताया कि अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया निवासी रईस पुत्र जलील अहमद मानसिक रूप से कमजोर थे।

विज्ञापन


देर शाम वो पैदल अपने मामा के घर आकानगर जा रहे थे। पीलखार नदी के पास रामपुर से ट्यूशन पढ़कर आ रहे मिलकखानम थाना क्षेत्र के शहजादनगर निवासी बाइक सवार सुबहान अली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसमें अलीगढ़ ले जाते समय रईस की रास्ते में मौत हो गई। घायल सुबहान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका मुरादाबाद में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें