फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम का ट्विटर वार: लोकसभा उप-चुनाव में मतदान के दौरान किए कई ट्वीट, एक में लिखा- पहले ही घोषित कर देने चाहिए नतीजे

Thu, 23 Jun 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

गुरुवार को रामपुर में लोकसभा उप-चुनाव में मतदान के दौरान स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में  भाजपा प्रत्याशी समेत कुछ पुलिस अधिकारियों के पदनाम लिखते हुए भाजपा के आठ प्रत्याशी होने की बात कही। दूसरे ट्वीट में लिखा सोच रहा हूं चुनाव से पहले ही नतीजे घोषित कर देने चाहिए थे।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के बेटे व स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने गुरुवार को लोकसभा उप-चुनाव में मतदान के दौरान कई ट्वीट किए। जिले में एक तरफ उप-चुनाव का मतदान चला तो दूसरी ओर अब्दुल्ला आजम ने ट्विटर पर ट्वीट किए। जिन पर उनके फालोअर्स ने रिप्लाई भी किया है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम ने एक ट्वीट किया कि रामपुर उप-चुनाव में एक नया नियम आया है, दो आईडी दिखाकर पड़ेगा वोट। एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने भाजपा प्रत्याशी समेत कुछ पुलिस अधिकारियों के पदनाम लिखते हुए भाजपा के आठ प्रत्याशी होने की बात कही। दूसरे ट्वीट में लिखा कि ऐसे चुनाव से कोई फायदा नहीं तो एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ऐसे चुनाव का क्या फायदा।

Trending Videos
विज्ञापन

एक ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने लिखा कि लोकतंत्र पर ठोकोराज भारी, बधाई हो मेरा देश बदल रहा है। वहीं एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने अपील करते हुए कहा कि रामपुर जिले के लोगों से अपील है कि डंडा खा लें, लेकिन वोट जरुर डालें, ये वोट आपके अपने मुस्तकबिल के लिए है। एक ट्वीट में लिखा की रामपुर में निष्पक्ष चुनाव होता हुआ, महिलाओं के साथ ऐसी अभद्रता। एक अन्य ट्वीट में एक व्यक्ति का फोटो लगाकर ट्वीट किया कि सोच रहा हूं चुनाव से पहले ही नतीजे घोषित कर देने चाहिए थे। बेकार सरकार का पैसा बर्बाद कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें