मीडिया से बात करते हुए लोकसभा उप-चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि हमने परीक्षा की पूरी तैयारी की है और जनता परीक्षक है। भाजपा का सुशासन, समावेशी विकास व सबकी सुरक्षा का संकल्प है, उसको देखकर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सपा प्रत्याशी से मुकाबले पर कहा कि यहां पर जनता वोट नरेंद्र मोदी के विकास और योगी आदित्यनाथ के विश्वास के प्रति समर्पित करने जा रही है। इसके लिए कौन व्यक्ति जेल में था कौन व्यक्ति रेल में था, ये मायने नहीं रखता।
आजम खां के खुद को टाइगर कहने वाले बयान पर कहा कि हो सकता है किसी पिंजड़े से आए हों, कोई क्रांति करके जेल गए हों कभी करप्शन की क्रांति भी होती है। आजम खां के उन पर जुल्म होने के बयान पर कहा कि किसने जुल्म किया, इस पर तो कानून अपना काम कर रहा है। इसमें हम क्या कर सकते हैं। आजमगढ़ और रामपुर को सपा का गढ़ माने जाने पर कहा कि दोनों जगह भाजपा जीतेगी। उप-चुनाव का 2024 के लोकसभा चुनाव पर प्रभाव को लेकर कहा कि भारत चुनाव का देश है। हर महीने कभी विधानसभा, कभी लोकसभा, कभी पंचायत या कभी स्थानीय निकाय के चुनाव होते रहते हैं। ऐसे में किसी चुनाव का दूसरे चुनाव पर असर पड़ेगा ये कहा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र सरकार पर चल रहे संकट पर कहा कि डमी कार और डायलिसिस की सरकार कितने दिन चल सकती है। महाराष्ट्र में डमी कार और डायलिसिस सरकार का जुगाड़ चल रहा था। जुगाड़ से आप सरकार बना तो सकते हैं, लेकिन चला नहीं सकते।