फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: घर में चल रहा था गंदा धंधा...छापा पड़ते ही मची भगदड़, अफसरों के आगे युवतियां जोड़ने लगी हाथ

Tue, 23 Apr 2024 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर की पटवाई पुलिस ने एक घर में छापा मारकर तीन युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी गंदी हरकत करते हुए पकड़े गए हैं। मौके से एक थार को भी बरामद किया है।  
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने तीन युवतियों समेत नौ लोगों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापा मारकर तीन युवतियों समेत नौ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डायल 112 को सोमवार की शाम को सूचना मिली थी कि गांव में एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने यहां से तीन युवतियों और छह युवकों को पकड़ लिया और सभी को पकड़कर थाने ले आई।

सभी युवक और युवती थार गाड़ी से वहां आए थे। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। 

जिसके बाद छह युवकों और तीन युवतियों को पकड़ा है। अभी तक की जांच में सेक्स रैकेट चलाए जाने की बात सही पाई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जब युवतियों को थाने लगा गया तब वह हाथ जोड़ने लगी। 

ग्रामीण बोले, लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट

सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि उस घर में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। इसकी पहले भी शिकायत की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। इसके चलते गांव के बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा था। पकड़ी गईं तीन युवतियों में से दो मुरादाबाद और एक बरेली की बताई जा रही है। वहीं सभी युवक भी बाहर के ही बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें