फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: योगी की सभा में शामिल होने आ रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोग जख्मी, दो की हालत गंभीर

Sat, 16 Mar 2024 12:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर बाद रामपुर में जनसभा की। इसके साथ ही कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास भी किया। इसी जनसभा में शामिल होने आ रहे यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। 
विज्ञापन
रामपुर सड़क हादसे में जख्मी लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री की रैली में रामपुर आते समय बस डंपर से टकरा गई। हादसे में 19 लोग जख्मी जबकि दो की हालत गंभीर है। शाहबाद के मीरापुर और शाहपुर देव गांव के करीब चालीस ग्रामीणों को लेकर बस रामपुर आ रही थी। आते समय शाहबाद रामपुर रोड स्थित उदयपुर जागीर गांव की पुलिया पर यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


शनिवार रैली के लिए मीरापुर और शाहपुर देव के ग्रामीणों को ले जाने की जिम्मेदारी रोजगार सेवक को बस प्रभारी को दी थी। बस प्रभारी ने बताया कि बस के आगे दो डंपर चल रहे थे। उन्हें चालक तेजी से चला रहे थे। क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव की पुलिया के निकट डंपर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

इसके बाद पीछे चल रहे बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस पीछे से डंपर में टकरा गई। इस हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर एसडीएम सुनील कुमार, बीडीओ नरेंद्र कुमार गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन केपी सिंह, सुनील कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया।

सभी का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में घायल पर्वत सिंह और निर्भय को रेफर कर दिया गया। उधर बस मालिक गुड्डू खान ने बताया कि बस में भी भारी नुकसान हुआ है।

हादसे में यह हुए घायल

शाहपुर देव गांव के ग्राम प्रधान सुरेश पर्वत सिंह, भूप सिंह, रामौतार, भारत सिंह, मौर सिंह, वीर सिंह, रामकुमार, दल सिंह, कुंवरपाल, निर्भय, ग्राम मीरापुर गांव के ग्राम प्रधान, भूप सिंह, वीरेंन्द्र, मलखान, होटेलाल, राजपाल, प्रकाश, रामकुंवर, वीरेंद्र।

मैं रामपुर पहुंच चुका था। मुझे सूचना मिली कि बस टकरा गई है और लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद में तुरंत रामपुर से लौटा। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल बेहतर उपचार के लिए भेजा है। बाकी सब ठीक है, डंपर को पकड़ लिया है। - सुनील कुमार, एसडीएम शाहबाद

लोगों ने डंपर चालक को पीटा

बस टकराने के बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक की पिटाई करदी। सूचना के बाद मौके पर बीडीओ नरेंद्र कुमार गंगवार पहुंच गए। उन्होंने पटवाई पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची 

 

विज्ञापन

सीएम बोले- पुलिस के कारण ही प्रदेश दंगा मुक्त

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादाबाद में पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध खत्म हो गया है।  सात वर्ष में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। पर्व व त्योहार शांतिर्पूण तरीके से संपन्न किए गए हैं।

अयोध्या में राम मंदिर आयोजन हो या कोई अन्य सभी शांतिपूर्ण तरीके से निपटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस के कारण ही जनमानस में कानून के प्रति विश्वास लौटा है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 11 प्रशिक्षण केंद्रों में लगभग आठ हजार दरोगा प्रदेश पुलिस को मिले।

शनिवार को प्रदेश के सभी 11 पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुरादाबाद के तीनों प्रशिक्षण संस्थानों में 2764 दरोगा पास आउट हुए। इसमें 889 महिला दरोगा पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग किया।

पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ली। पीटीएस में एडीजी सतीश गणेश व पीटीसी में अमित चंद्रा ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा और पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने  चंदन कुमार मिश्र सर्वांग सर्वोत्तम, खुर्शीद आलम आउट डोर और सौरभ कुमार इनडोर टॉपर को सम्मानित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चौक चौबंद रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें