फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सपा प्रत्याशी बनने पर पहली बार गुन्नौर पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- ये नेता जी की कर्मस्थली

Fri, 15 Mar 2024 09:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

समाजवादी पार्टी ने आज अपनी चौथी लिस्ट जारी की। सपा प्रत्याशी बनने पर पहली बार शिवपाल यादव गुन्नौर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि मैं बदायूं, गुन्नौर के लिए नया नहीं है। यह नेता जी की कर्मस्थली है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद गुन्नौर पहुंचे शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शिवपाल यादव ने कहा कि अब गुन्नौर में शिवपाल सिंह यादव आ गए हैं। धर्मेंद्र यादव को बेईमानी से चुनाव हरा दिया था। अब हम बेईमानी करने नहीं देंगे। 
विज्ञापन


गुन्नौर में बैठक को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि मेरे साथ नेताजी का आशीर्वाद है। नेताजी की कर्मस्थली में मैं नया नहीं हूं। बदायूं मेरा पुराना क्षेत्र है। मुझे विश्वास है कि चुनाव में जनता का पूरा प्यार, सम्मान और सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जैसे उन्होंने मऊ, घोसी के चुनाव को पूरी ताकत से जीता ,इसी तरह वह बदायूं लोकसभा में भी बढ़त बनाएंगे। भाजपा सपाइयों के साथ दुव्यर्वहार कर रही है। जानबूझ कर झूठे आरोप लगाकर कार्रवाइ की जा रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर पीसीएफ के अध्यक्ष आदित्य यादव, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी, कार्यक्रम के संयोजक अमित यादव, चरण सिंह यादव, सर्वेश यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें