सपा नेता आजम खां की बड़ी बहन निकहत अफलाक को 25 मामलों में कोर्ट से अग्रिम जमानत जमानत मिल गई है। उनके खिलाफ अजीमनगर थाने में किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में 27 मुकदमे दर्ज हुए थे। निकहत मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष भी हैं।
आलियागंज के किसानों ने 2019 में अजीमनगर थाने में अपनी जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिटी के परिसर में शामिल करने के आरोप में 26 मुकदमे दर्ज कराए थे। एक मुकदमा प्रशासन की ओर से दर्ज कराया था। जौहर ट्रस्ट में पदाधिकारी होने की वजह से पुलिस ने आजम खां की बहन निकहत अफलाक का नाम भी इस मुदकमे में शामिल कर लिया था।
पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। निकहलत अफलाक ने अपने अधिवक्ता एसएस कपूर के माध्यम से 25 मामलों में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी जिस पर एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में बुधवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने निकहत अफलाक की 25 मामलों में अग्रिम जमानत की अर्जी मंजूर कर ली है।