रामपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : संवाद
दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत
टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे बाजपुर-मुरादाबाद रोड पर सरकथल के पास आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में साजिद (22), आसिफ (20) और अतुल (19) की मौत हो गई। वहीं सरफराज (21) और विवेक (21) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्रा निवासी साजिद (22) व नानकार रानी निवासी आसिफ (20) चेन्नई में हेयर कटिंग का काम करते थे। शनिवार को दोनों काम के लिए चेन्नई जाने के लिए घर से निकले थे।
रामपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : संवाद
लोहर्रा निवासी सरफराज (21) दोनों को बाइक से छोड़ने के लिए टांडा जा रहा था, जहां से उन्हें बस से दिल्ली जाना था। रास्ते में मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सरकथल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर टांडा क्षेत्र के ग्राम लखमननगला निवासी अतुल (19) व उसका साथी ग्राम मझरा लाडपुर निवासी विवेक (21) थे।
रामपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : संवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी हादसे में साजिद, आसिफ और अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। सरफराज और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायलों को सीएचसी पहुंचाया। शवों को सीएचसी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रामपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : संवाद
हेलमेट ने बचाई दोनों बाइक चालकों की जान
मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर सरकथल के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर दो और दूसरी बाइक पर तीन युवक थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल दोनों युवक सरफराज और विवेक बाइक चला रहे थे और उन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था, जिससे उनकी जान बच गई। सरफराज की बाइक पर पीछे बैठे साजिद और आसिफ और विवेक की बाइक पर बैठे अतुल की सिर सड़क पर टकराने से मौत हो गई। हेलमेट की वजह से सरफराज और विवेक की जान बच गई।
रामपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : संवाद
दोस्त के साथ सामान लेने जा रहा था अतुल
ग्राम लखमन नगला निवासी मृतक अतुल अपने दोस्त विवेक के साथ सामान लेने जा रहा था। अतुल कुछ दिनों से विवेक के मौसेरे भाई की शादी की तैयारी में लगा था और शनिवार को भी वो विवेक के साथ बाइक से शादी की खरीदारी करने के लिए ही जा रहा था और रास्ते में हादसा हो गया। दो बड़ी बहनों से छोटा और दो छोटी बहनों से बड़ा अतुल बीकॉम का छात्र था।
रामपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : संवाद
घटना में गंभीर रूप से घायल विवेक घटना के बाद से ही अतुल को याद कर रोता रहा। बाइकों की टक्कर होने के बाद तीन युवकों की मौत और दो घायलों के नगर के मुख्य मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने के बाद हर तरफ चीखपुकार मच गई। मृतकों और घायलों के रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।