फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों में हुआ प्यार: फैक्टरी में एक दूसरे को दे बैठीं दिल, अब शादी की जिद पर अड़ीं; परिवार की बढ़ी चिंता

Sat, 09 Mar 2024 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के सैदनगर में एक फैक्टरी में काम करने के दौरान एक युवती को दूसरी युवती से प्यार हो गया। परिवार ने अलग किया तो दोनों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवतती का दूसरी युवती पर दिल आ गया। फैक्टरी में काम करते वक्त दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। एक युवती के परिजन जब दूसरी युवती के घर अपनी बेटी को लेने पहुंचे तो उसने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया और फिर यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा। दोनों ही युवतियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। फिलहाल, मामले पर पंचायत हो रही है।

विज्ञापन


मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव की एक युवती का बिलासपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती से प्यार हो गया और शादी के बंधन में बंधन को तैयार हो गए। उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान दोनों युवतियां एक दूसरे को दिल दे बैठीं। बिलासपुर की युवती अपनी दोस्त के पास ही रहने लगी, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को चिंता हुई और फिर परिवार के लोग बेटी को लेने के लिए दूसरी युवती के घर पहुंच गए। 

बिलासपुर की युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया और फिर वह शादी की जिद पर अड़ गईं। परिजनों ने सख्ती दिखाई तो दोनों युवतियों ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया और गांव में पंचायत बैठ गई। लेकिन युवतियां एक दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थीं। 
विज्ञापन


बताते हैं कि दोनों युवतियों ने एक साथ जीने मरने की कसम खाई है। दोनों ही शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। इसको लेकर गांव में अभी पंचायत चल रही है। पुलिस भी इस पंचायत में मौजूद है।

प्रेमी के साथ गई युवती, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
अजीमनगर थाना क्षेत्र में मामा के घर से युवती को उसका प्रेमी लेकर भाग गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाना भोट क्षेत्र की एक युवती अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें