जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों के साथ बैठक करके सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गाटावार सर्वे करके विभिन्न किस्मों की फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रभारी अधिकारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि बाढ़ के कारण हुए फसल नुकसान के साथ-साथ आवास अथवा पशु हानि आदि के संबंध में व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों से नुकसान के बारे में जानकारी की जा रही है।