रामपुर। बुधवार की शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश होने से शहर की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। शनिवार को तड़के शुरु हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। अगले चार दिन मामूली बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश से राहत मिल रही है तो कभी उमस भरी गर्मी पड़ने से परेशानी हो रही है। बुधवार को दिनभर घटाएं घिरती रहीं। लेकिन, बारिश नहीं हुई। शाम करीब 4.30 बजे अचानक काली घटाएं घिर आईं। बिजली की तडृतड़ाहट और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच शाम करीब पांच बजे झमाझम बारिश शुरु हो गई। बारिश श़ुरु होते ही शहर की बिजली ठप हो गई। बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव होने, कीचड़ और गंदगी फैलने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी। वहीं धमोरा,में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक मामूली बारिश होने की संभावना जताई है।