फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बांटी चाबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/स्वार/शाहबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेेश स्तर पर आयोजित गृह प्रवेश व चाबी वितरण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर विधायक राजबाला, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की उपस्थिति में लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संवाद को सुना। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थियों को चाबी सौंपी और योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त होने पर उन्होंने शुभकामनाएं भी दीं। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं के अर्न्तगत लाभ प्रदान किया जा रहा है। सरकार की इन विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसकी पात्रता के अनुसार हर योजना का लाभ मिले। वहीं, चमरौआ ब्लॉक प्रमुख हरिबाला ने 100 लाभार्थियों को चाबियां बांटी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मंशाराम यादव मौजूद रहे।
स्वार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन योजना के अंतर्गत आए लाभार्थियों ने अपने मकान को पूर्ण किया है, बुधवार को उन्हें ब्लॉक प्रमुख शाहीन यूसुफ ने अपने हाथों से ब्लॉक स्वार में मकान की चाबी देकर सम्मानित किया। चाबी लेने के बाद मकान स्वामियों के चेहरे खिल गए। एडीओ लियाकत अली ने बताया 70 लोगों ने अपने मकान का निर्माण पूरा कर लिया है। उन्हें चाभी दी गई। लियाकत अली ने बताया कि जो आवास अभी पूर्ण नहीं हुए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पूर्ण करवाकर उनकी चाभी भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

शाहबाद ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लाभार्थियों को बुलाया गया। इस दौरान पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल के माध्यम से लाभार्थियों को संबोधित किया गया। इसके बाद बीडीओ वरुण चतुर्वेदी एवं एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को उनके मकानों की चाबियां सौंपी। इस दौरान विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुल 477 लाभार्थियों का योजना के अंतर्गत पक्के मकान बनवाने के लिए लक्ष्य मिला था। जिसमें 408 आवास संपन्न हो चुके हैं। बीडीओ वरुण चतुर्वेदी ने बताया कि तीन लाभार्थियों को रामपुर एनआईसी में चाबी सौंपी गई हैं। बाकी लोगों को शाहबाद में चाभी सौंप दी गई है। शेष लाभार्थियों का जल्द आवास बनावाया जाएगा। योजना के अंतर्गत आए हुए सभी लाभार्थी अपने अपने आवासों की चाभी पाकर बेहद खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें