रामपुर। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लाठीचार्ज करने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को रालोद कार्यकर्ता दुर्गनगला गांव में एकत्र हुए। उन्होंने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई करने वाले अफसरों कि खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अफसरों को भी यह सोचना चाहिए कि वह भी किसी न किसी किसान के बेटे हैं। काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता अपने घरों को चले गए। इस दौरान रेहान पाशा, नावेद अली, आदिल पाशा, याकूब, मुशीर अहमद, राहत अली, रईस अहमद, मरगूब अली, दानिश अली पाशा, शमीम अहमद, आमिर, मोहम्मद फरमान, यासीन, रेहान कुरैशी, मोतीलाल, हरीश सागर, भजन लाल आदि मौजूद रहे।