नेरवा कॉलेज में पहुंची प्रदेश विवि की टीम और अन्य। -संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
नेरवा (रोहडू़)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की गठित विशेष टीम ने राजकीय महाविद्यालय नेरवा में पहुंचकर कॉलेज के विभिन्न विभागों का दौरा कर समस्याएं जांची।
टीम में डॉक्टर निरंजना भंडारी ने वीसी नॉमिनी का प्रतिनिधित्व किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय चौपाल की प्राचार्या ने सरकारी नॉमिनी के रूप में शिरकत की।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लोकराज शर्मा के साथ टीम ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान महाविद्यालय की विविध समस्याओं की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई।