फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आज से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मेसिस्टों ने गुरुवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्षता एके श्रीवास्तव और कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पाल ने किया।
विज्ञापन

वेतन सहित अन्य मांगो को लेकर जिले के डिप्लोमा फार्मेसिस्टों का कार्य बहिष्कार चल रहा है। फार्मेसिस्टों का कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि गुरुवार शाम तक मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो शुक्रवार से फार्मासिस्ट पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हरीश धोनी ने कहा कि फार्मासिस्ट की मांग जायज एवं न्याय पूर्ण है। जिनका निस्तारण होना नितांत आवश्यक हैं। मंडलीय उपसचिव शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार से रविवार तक आठ बजे से चार बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हड़ताल की जाएगी। जिसमें जनपद के समस्त फार्मासिस्ट एवं चीफ फार्मासिस्ट शामिल होंगे। इसके साथ ही कहा कि तीन दिनों इमरजेंसी सेवाएं, दवा वितरण व अन्य आवश्यक सेवाएं जहां पर फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। वो लगातार चलती रहेंगी। इस मौके पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, हेम आर्य, शकील अहमद, दानिश कमाल, एन के जैन, अदनान खां, मुकेश जैन, दिनेश सजवान, नवेद इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें