फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटसेरी पंचायत में अवैधकब्जाधारी पर वन विभाग ने किया कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के संागला तहसील के अंतर्गत बटसेरी पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। इसके तहत कब्जे को हटाने के बाद यहां पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

वन विभाग रिकांगपिओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बटसेरी पंचायत में एक परिवार ने 30 अक्तूबर को रातोंरात वन विभाग की भूमि पर शेड बनाकर अवैध कब्जा किया था। बटसेरी पंचायत के ग्रामीणों ने इसको लेकर शिकायत की।
इसके बाद वन विभाग की अदालत में ट्रायल के बाद अतिक्रमण की बात सामने आने पर अवैध कब्जे को हटाया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी किल्बा पीआर दैक, वनखंड अधिकारी गंभीर सिंह नेगी, बीट गार्ड पुनंग सूरज कुमार, बीट गार्ड बटसेरी माइकल विजय के पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें सांगला के एएसआई सुशील कायथ, मुख्य आरक्षी सुनील, आरक्षी विशाल राणा ने शामिल थे।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी किल्बा पीआर द्रेक ने बताया कि अवैध कब्जाधारी ने गलत तरीके से कब्जा किया था। वन विभाग ने अवैध कब्जा को हटाकर यहां पौधारोपण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें