फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता 170 वें दिन सोमवार को भी धरने पर डटे रहे। धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि 22 नवंबर को होने वाली महापंचायत लखनऊ में की जाएगी। पदाधिकारियों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और बड़ी तादाद में 22 नवंबर को लखनऊ महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों। आगे कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते हैं और एमएसपी पर कानूनी गारंटी नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, छिद्दा अली, हाफिज अयूब, तूफैल, असगर अली, चंद्रसेन, अनवार, देवीदास, शाकिर अली, अनीस अहमद, जग्गा सिंह, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें