फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर चल रहे बेमियादी धरने पर किसान 107वें दिन भी बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर किसानों का कोयला टोल प्लाजा पर बेमियादी धरना 107वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने कहा कि नौ माह से भी अधिक समय से देश का किसान तीनों कृषि बिलों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है।
सरकार को चाहिए कि वह किसान हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस ले तथा एमएसपी पर कानून बनाकर देश के किसान का भला करे। किसान भी हार मानने वाले नहीं है और जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान इरफान हसन, अनीस अहमद, छिद्दा अली, शाकिर अली, शकील अहमद, मोहम्मद यामीन, जुम्मा, छत्रपाल, फुरकान, अब्दुल मुस्तफा, सगीर अहमद, मुरसलीन, मोहम्मद अनीस, शिव बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें