भोट। कृषि कानूनों के विरोध कोयला टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना 105 वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया।
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का कोयला टोल प्लाजा पर बेमियादी धरना 105 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
धरने में मौजूद किसानों को सम्बोधित करते हुए भाकियू मंडल सचिव वीरेन्द्र यादव ने कहा कि किसान पिछले नौ माह से दिल्ली की सीमाओं व देश के सभी टोल प्लाजा पर आंदोलन कर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहें हैं। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है लेकिन देश का किसान कमजोर नहीं है और वह हार मानने वाला भी नहीं है। इसलिए जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक आंदेालन समाप्त नहीं किया जाएगा। धरने में मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, होरी लाल, नईम प्रधान, अब्दुल मुस्तफा, चंद्रसेन, इरफान हसन, जुल्फिकार, जाकिर नवी, फरीद, हाफिज अय्यूब, अफजाल राना, शाकिर अली, सचिन, मनोज, अनीश, अफजाल आदि मौजूद रहे।