फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर भाजपा को हर विधानसभा क्षेत्र में घेरेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने कहा कि महंगाई के विरोध में कांग्रेस 9 व 10 अगस्त को विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा करेगी। वह रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव को फिर से धार्मिक रूप देना शुरू कर दिया है महंगाई के नाम पर भाजपा खामोश है। महंगाई पर चर्चा से भाजपा भाग रही है। शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, तो भी देशवासियों को इसका फायदा क्यों नहीं दिया गया है? क्या 2014 से अब तक टैक्स वसूली में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़त जायज है। आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 2013 के मुकाबले आधी से भी कम हैं। लेकिन, इस साल सरकार 50 से ज्यादा बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा चुकी है। देश के 135 जिलों में पेट्रोल की कीमतें शतक लगा चुकी हैं। इस मौके पर अब्दुल सबूर खां, फैसल हसन मियां, हाजी नादिश खां, आमिर कुरैशी, यूसुफ खां, दिव्यांश सिंघल, शहरोज मंसूरी, शकील मंसूरी, उमर अल्वी, अतीक अंसारी, इमरोज मंसूरी, रहमान अली, इरफान मंसूरी, शरीफ अहमद, शकील पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें