रामपुर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नही मिला। कोई नया केस न आना राहत भरी बात मानी जा रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 1176 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें कोरोना संक्रमित की संख्या शून्य रही। इस दौरान एक संक्रमित ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। जिसके बाद जिले में सिर्फ दो सक्रिय मामले रह गए हैं। संवाद