फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में 28 व 29 मार्च को रहेगी बैंकों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। निजीकरण के विरोध में 28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल रहेगी। इससे पहले 25 मार्च को एलआईसी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। सभी बैंक कर्मियों ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन और एलआईसी इंप्लाइज यूनियन की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार बैंकों का निजीकरण करना चाहती है, जबकि बैंकों की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने श्रमिक नीतियों को लेकर भी विरोध जताया। पंजाब नेशनल बैंक के पदाधिकारी एमके चौहान ने कहा कि सभी बैंक कर्मी हड़ताल को सफल बनाने में अपना योगदान दें, जिससे सरकार पर दबाव बन सके। एलआईसी इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री हरि सिंह सागर ने कहा कि सरकार लाभ कमाने वाली संस्थाओं का निजीकरण कराना चाहती है। सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली एलआईसी का भी निजीकरण का प्राइवेट हाथों में सौंपने की योजना बनाई जा रही है। कर्मचारी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर आशुतोष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, राजेश मलिक, सुनील कुमार, अभय कुमार, हरिबाबू पाल, उमेश चंद्र शर्मा, जेके शर्मा, अशोक अग्रवाल, कांता झा, प्रमोद कुमार, राइल अग्रवाल, भगवानदास, कमलेश सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें