फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में श्रम कार्यालय के बाहर गरजे कामगार

विज्ञापन
मांगों को लेकर श्रम कार्यालय के बाहर गरजे मजदूर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लंबित मांगों को लेकर कामगारों ने वीरवार को श्रम कार्यालय के बाहर हल्ला बोला। भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन ने मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं और पंजीकरण में हो रही देरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कल्याण अधिकारी के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजकर उनकी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने चेताया कि अगर मनरेगा और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सीटू राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी, निर्माण मजदूर यूनियन शिमला जिला उपाध्यक्ष रंजीत ठाकुर और हिमाचल किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद ने कहा कि आज प्रदेश भर में निर्माण मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं में हो रही देरी और समय पर निर्माण बोर्ड में मजदूरों का पंजीकरण नहीं होने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक फायदे के लिए बोर्ड से मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं दे रही है।
बीते दो वर्ष से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। स्कॉलरशिप, विवाह और मेडिकल के बिल भी बीते एक साल से लंबित हैं। यूनियन ने सरकार से मांग की कि सभी मजदूरों को 6 माह तक 7500 रुपये नकद आय मदद की प्रदान की जाए। इसके अलावा मनरेगा में 200 दिन का रोजगार और 600 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी देने, निर्माण मजदूरों को मिलने वाली छात्रवृत्ति एक समान देने, पंजीकृत निर्माण मजदूरों को लाभ जल्द जारी करने
विज्ञापन

महिला मजदूरों को वाशिंग मशीन पूर्व की तरह बहाल करने, महिला मजदूरों को साइकिल की जगह सिलाई मशीन देने और पेंशन की राशि 3 हजार रुपये करने सहित निर्माण मजदूरों को मिलने वाले लाभ और सामान का वितरण श्रम अधिकारी के माध्यम से तुरंत किया जाए। यूनियन ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा और निर्माण मजदूरों को वितरित किये जाने वाले सामान पर प्रतिबंध लगाना मजदूर विरोधी है, जिसे जल्द वापस लिया जाए।
इस मौके पर राहुल, पूर्ण ठाकुर, प्रेम, दयाल सिंह, दिनेश, दुर्गा सिंह, सन्नी, नूप राम, लाल चंद, आशा, फूला, ओम प्रकाश भारती, अनीता, टिकमा, सीमा, शकुंतला, अशोक, सागरदास, हेमराज और प्रकाश सहित अन्य मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें