रामपुर बुशहर। आगामी विस चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने अलग-अलग जोन का गठन कर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। वीरवार को ग्राम पंचायत दोफदा, मशनू और फूंजा 9/20 कांग्रेस जोन का गठन किया गया।
यह कार्य ब्लॉक कांग्रेस रामपुर महासचिव सतीश शर्मा और सचिव विनोद चौहान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बीसीसी उपाध्यक्ष संसार सिंह गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष भागराम हस्टा, पूर्व उपप्रधान प्यारे लाल कीड्डा, पूर्व बीडीसी पुष्पा लोटू और फूंजा पंचायत उपप्रधान भारत भूषण विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में प्यारे लाल कीड्डा को सर्वसम्मति से 9/20 ांग्रेस जोन का जिम्मा सौंपा गया। इसके अतिरिक्त सहप्रभारी कला देवी और भरत भूषण नेगी, कोषाध्यक्ष टीटू राम, महासचिव देवराज और प्रेस सचिव कमलेश डांटा को चुना गया। अनुसूचित जाति जोन प्रभारी मान चंद, महिला प्रभारी पुष्पा लोटू, युवा अध्यक्ष विकास चौहान और सेवा दल प्रभारी सुनील/बंटी कायथान को बनाया गया।
सदस्यों में प्रियंका मेहता, बिमला देवी, कमला, मंगला देवी, चिंता देवी, पुष्पा हांगटा, शिशु देवी, शशी बाला, तिलक राज, साहिल, अजय, योगराज, दिनेश, वीरेंद्र मोहन, राकेश कुमार, सुंदर सिंह बिष्ट, धर्मपाल, साहिल जेल्टा और दीप कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है।