फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका के ठेका कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने की वजह से आंदोलन का एलान कर दिया है। इसके तहत पहले दिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में धरना दिया गया। पदाधिकारियों ने यह भी एलान किया कि समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मी, संविदा सफाई कर्मी और स्थायी सफाई कर्मी नगर पालिका परिसर में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष बाबूलाल कौशल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के समक्ष तमाम समस्याएं हैं, जो समय समय पर अधिकारियों के समक्ष रखी गई हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। ऐेसे में अब यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक की सभी सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान न हो जाए। जिला महामंत्री संजय समर्पित ने कर्मचारियों के वेतन, मानदेय, जीपीएफ आदि समस्याओं को रखा। दीप लव ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने हमेशा से ही कर्मचारियों का शोषण किया है। कर्मचारियों सेवानिवृत्ति के समय पूरा पैसा तक नहीं दिया जाता है। यह पैसा कई कई माह तक फंसा रहता है। कर्मचारी चक्कर लगालगाकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि नगर पालिका सफाई कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारित कराए। वहीं, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल राज ने भी धरने का समर्थन किया है। इस मौके पर लक्ष्मी, रीना देवी, बबिता देवी, अंकित, मनोज, शिवम, सचिन, फूल कुमार, अरूण कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें