फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में भव्य रूप से सजी श्रीगुरुग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को श्रद्घालु उमड़ पड़े। रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल और वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा में श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज का 401वां प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। चार दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को प्रकाशोत्सव का शुभारंभ नगर कीर्तन से हुआ। शाम चार बजे खालसा मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन में महिलाओं और पुरुषों के सबदी जत्थे गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए चल रहे थे। पंजाब से आए बैगपाइपर बैंड के साथ सोनी व मस्ताना बैंड गुरुवाणी का गुणगान करते हुए चल रहे थे। श्रीगुरुग्रंथ साहिब की भव्य रूप से फूलों से सजी पालकी के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन में गतका पार्टी एवं स्केटिंग फोर्स द्वारा करतब दिखाए गए। नगर कीर्तन के आगे गुरुद्वारा साहिब की एंबुलेंस उसके बाद नगाड़ा एवं घोड़े चल रहे थे। नगर कीर्तन का जगह-जगह सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। नगर कीर्तन खालसा मोहल्ले से प्रारंभ होकर शाहबाद गेट होता हुआ थाना सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड होते हुए गुरुद्वारा श्रीगुुुरु सिंह सभा पहुंचा। यहां से गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक दरबार रोड होता हुआ देर रात गुरुद्वारा श्रीसंत भाई जी बाबा पहुंचकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह बाजवा ,भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, राधेश्याम अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, पपेंद्र सिंह ,जसमीत सिंह विक्की, रविंद्र सिंह टोनी, गुरुदेव सिंह, धनवंत सिंह, गुलशन अरोड़ा, गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब के प्रधान भूपेंद्र सिंह, सेक्रेटरी महेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह आहूजा एवं गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक दरबार के प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा एवं लोग मौजूद रहे। प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे निशान साहिब को चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद श्रीअखंड साहिब का पाठ आरंभ होगा। दोपहर तीन बजे स्त्री सत्संग सभा के सभी जत्थे गुरुद्वारे में श्रीसुखमनी साहिब का पाठ और कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें