रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेेेरी निकाली गई। इस दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहे गुुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह के जयकारे लगाए गए।
गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर पिछले नौ दिन से प्रभातफेरी निकालकर गुरु नाम की अलख जगाई जा रही है। मंगलवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पहुंचना शुरू कर दिया था। गुरु नाम का कीर्तन करने श्रद्धालुओं का जत्था निकल पड़ा। प्रभातफेरी गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से प्रारंभ होकर सतनाम जनरल स्टोर, मासी चरण कौर, सतपाल सिंह, हरमिंदर सिंह, इंद्रमोहन शेरू, जोगिंदर सिंह के घरों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुई। प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। जत्थेदार महेंद्र सिंह गोल्डी, पपिंदर सिंह, हरीश अरोड़ा, अमरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, प्रेम अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, काकू, रवेल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।