रामपुर। शौकत अली मार्ग पर प्रभातफेरी निकालकर गुरु नाम की अलख जगाई। जो बोले सो निहाल सतश्री आकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह से फिजां गूंज उठी।
श्रीगुुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव सात जनवरी से मनाया जाएगा। छह जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में रोजाना प्रभातफेरी निकाली जा रही है। बुधवार को शौकत अली मार्ग पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में आगे- आगे सेवादार निशान साहिब को लेकर चल रहे थे। प्रभातफेरी मनमोहन सिंह के आवास से प्रारंभ होकर भगत सिंह एकाउंटेंट, डा. मीना महे के घरों से होती हुई अपनी हवेली पहुंची। यहां से अमरीक सिंह डेरी वालों के घर तक प्रभातफेरी निकालने के बाद वापस गुुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान अवतार सिंह, गुरुजीत सिंह आहूजा, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, नंदकिशोर, पंकज सिंह, भगत सिंह, मनमोहन सिंह, रंजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, सुरजीत कौर, महेंद्रजीत कौर, अमरजीत कौर, कमलेश भाटिया आदि मौजूद रहे।