फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम: गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ ही युवाओं को रोजगार भी दिलाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा चेहरे पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर वोट करेंगे। अमर उजाला के चुनावी रथ सत्ता का संग्राम में युवाओं ने अपने मन की बात कही। युवाओं की मानें तो सरकार शिक्षा के क्षेत्र में तो अच्छा कर रही है, लेकिन रोजगार के क्षेत्र में भी उतने ही व्यापक स्तर पर काम होना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे सत्ता का संग्राम चुनावी रथ भोट स्थित इंपैक्ट कालेज में पहुंचा। जहां युवाओं के साथ चुनाव पर चर्चा की। इस बीच युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने जहां शिक्षा के क्षेत्र की बात की, तो वहीं सरकार से शिक्षिक होने के बाद उन्हें रोजगार दिलाने की बात कही। महिला सुरक्षा के बारे में सरकार के कार्य के बारे में पूछा गया, तो आंचल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए अच्छा काम किया है। अब घर से बाहर निकलने में डर नहीं लगता है।
पहले की सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए इतना काम नहीं किया था। जबकि, सानिया इससे सहमत नहीं नजर आईं। उनका मानना था कि पूर्व की सरकारों में महिला सुरक्षा के बारे में कार्य किया गया था। यह कोई पहली सरकार नहीं है, जिसने महिला सुरक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाए हों। जोहा ने कहा कि सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए चिंतित हो, लेकिन गरीबों के हितों के संरक्षण के लिए सरकार को सजग होना चाहिए।
विज्ञापन

वर्तमान सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ाई है, जिससे काफी परेशानी होती है। पवनदीप कौर ने बताया कि सरकार गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर बहुत ध्यान दे रही है। महिलाएं शिक्षित होंगी, तो वह आत्मनिर्भर भी होंगी और अपनी सुरक्षा करने में भी सक्षम होंगी। मशकूर खां ने कहा कि सरकार ने टैक्स लगाने के साथ ही महंगाई भी बढ़ाई है।
ऐसे में महंगाई चुनाव के लिए अहम मुद्दा होगा। इसके अलावा सरकार को रोजगारपरक शिक्षा पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अजमा ने कहा कि सिर्फ शिक्षित होने से काम नहीं चलेगा, बल्कि रोजगार मिलना चाहिए। वर्तमान में तमाम युवा शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें