फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस आज का इंतजार कल साफ हो सकती बड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया चार दिन से चल रही है, लेकिन अभी तक भाजपा, कांग्रेस और सपा किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। संभावना है कि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी का एलान चार जून को हो जाए और इसी अवधि में सपा भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दे।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र रामपुर के लिए 23 जून को उपचुनाव का मतदान होगा। सपा नेता आजम खां के लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव होना है। इसके लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन प्रक्रिया के चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक भाजपा, कांग्रेस और सपा ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। उपचुनाव में भाजपा से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सपा से पूर्व विधायक एवं आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और कांग्रेस से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के नामों की चर्चा इस वक्त सबसे अधिक है। जिस कारण लोगों को उपचुनाव का मुकाबला भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद लोगों में प्रत्याशियों के नाम घोषित होने को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है। सुबह से शाम तक गांव से लेकर शहर तक हर गली-चौपाल में इन दिनों यही चर्चा है कि किस पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा। इस बीच लोग अपने-अपने अनुमान लगाते हुए नाम भी बता रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रत्याशियों का एलान नहीं हुआ है।
पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा और कांग्रेस चार जून को अपने प्रत्याशी का एलान कर सकते हैं। भाजपा में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा दो नाम और चर्चा में चल रहे हैं। अगर नकवी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो माना जा रहा है कि इन दोनों में से ही कोई एक प्रत्याशी होगा। जिन दो लोगों के नाम चल रहे हैं दोनों ही भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और अब भी संभाल रहे हैं। वहीं नवेद मियां के पर्चा लेने के बाद कांग्रेस से उनके नाम पर मुहर लगने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों का एलान जहां चार जून को संभव माना जा रहा है, वहीं इसी अवधि में सपा भी अपने प्रत्याशी का एलान कर सकती है। सपा से लोगों को डॉ. तजीन फात्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं हैं, लेकिन अभी तक आजम खां या उनके किसी अन्य परिजन की ओर से इस पर सहमति को लेकर घोषणा सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें