फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को जयाप्रदा की तलाश: रामपुर से लेकर मुंबई तक छापा, स्पेशल टीम पूर्व सांसद के नर्सिंग कॉलेज भी पहुंची

Wed, 27 Dec 2023 10:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा की रामपुर पुलिस को तलाश है। उनको खोजने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम मुंबई गई है। कोर्ट में हाजिर नहीं हो पर पूर्व सांसद को पेश करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा की पुलिस को लोकेशन नहीं मिल रही है। रामपुर से लेकर मुंबई तक पुलिस पूर्व सांसद की तलाश में छापा मार रही है। टीम ने अब उनके करीबियों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस बीच पुलिस ने शहर में स्थित उनके नर्सिंग काॅलेज में भी तलाशा।

विज्ञापन


मगर, वहां भी कोई सुराग नहीं लगा। पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के दोनों मामले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दर्ज किए गए थे। उनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दोनों मामले इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन हैं। इन मामलों में पिछली कई तारीखों से वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं, जिस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पिछले दिनों अदालत ने सख्ती करते हुए जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस निरीक्षक तैनाती के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अदालत के आदेश पर जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। यह टीम शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। टीम ने मुंबई स्थित आवास पर भी छापा मारा, लेकिन वहां भी नहीं मिली।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक टीम ने मुंबई में कई संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन लोकेशन नहीं मिली। जिस पर टीम ने अब उनके करीबियों पर निगाह पैनी कर दी है। पुलिस की एक टीम शहजादनगर में स्थित उनके नीलावेंणी नर्सिंग काॅलेज भी पहुंची, जहां पर टीम ने पूर्व सांसद के बारे में जानकारी ली।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर विशेष टीम तैनात की गई है। यह टीम पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें