फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पीती में ईको डेवलपमेंट समितियों का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिचम और किब्बर गांव में वन्यजीव संरक्षण और गांव में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काजा (लाहौल स्पीति)। हर वर्ष स्पीती घाटी के चिचम और किब्बर गांव में विंटर सीजन में हिम तेंदुए देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। विश्व के जाने माने फोटोग्राफर और डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले भी हिम तेंदुए को कैमरे में कैद करने के लिए यहां आते हैं। इससे चिचम और किब्बर के लोगों को रोजगार भी मिलता है। इसी ईको टूरिज्म को शाश्वत रूप से चलाने के लिए वन्यप्राणी मंडल स्पीति स्थित काजा ने इस वर्ष चिचम और किब्बर गांव में ईको डेवलपमेंट कमेटियों का गठन किया गया है। इसके तहत स्थानीय लोग और वन विभाग साथ में मिलकर ईको टूरिज्म को नियंत्रित करने के साथ ही बढ़ावा भी देंगे। इस बारे में वन मंडल अधिकारी स्पीति मंदार जेवरे ने कहा कि ईको डेवलपमेंट समितियों के माध्यम से वन्यजीव संवर्धन और ईको टूरिज्म को शाश्वत रूप से चलाने में सहायता होगी। ईको डेवलपमेंट समितियों के माइक्रो प्लान बनाए जाएंगे। इसके तहत चिचम और किब्बर गांव में वन्यजीव संरक्षण और गांव के विकास कार्य किए जाएंगे। माइक्रो प्लान के अनुसार बजट का आवंटन होगा और वन्यजीव संवर्धन और ईको डेवलपमेंट के कार्यों को गति मिलेगी। ईको डेवलपमेंट समिति के हर सदस्य को वन विभाग की ओर से पहचानपत्र भी दिए जाएंगे। हर ईको डेवलपमेंट समिति की कार्यकारिणी समिति बनाई गई है, जिसे भारतीय वन कानून 1927 के तहत वन अधिकारी की शक्तियां प्राप्त होंगी और ये समितियां ईको डेवलपमेंट समितियों के कार्य और खातों की देखरेख करेंगी। इससे लोगो को भी रोजगार प्राप्त होगा और वन्यजीवों के बारे में पर्यटक अधिक जानकार बन सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें