फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में पासपोर्ट अधिकारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट ने पासपोर्ट अधिकारी को तलब किया है। वहीं, मंगलवार को एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली तारीख 25 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उनकी जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को इस मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनसे जिरह पूूरी हो गई है। वहीं, कोर्ट ने गवाही के लिए पासपोर्ट अधिकारी को मय अभिलेख के तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें