फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: परिषदीय स्कूलों के विलय का विरोध तेज

Sun, 29 Jun 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद के करीब 400 परिषदीय स्कूलों के बंद करने के विरोध में शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि यह फैसला बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों के हित में नहीं हैं। इसलिए आदेश को स्थगित किया जाए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने 50 से कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद किए जाने का फैसला लिया है। इन स्कूलों के बच्चों को उसी ग्राम पंचायत के स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही शिक्षकों को भी इन स्कूलों से स्थानांतरित करने को कहा है। इस आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की छंटनी शुरू कर दी है। फिलहाल चार सौ स्कूल इस आदेश के दायरे में आ रहे हैं, जिसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश है।
शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों के शिष्टमंडल ने बीएसए को ज्ञापन दिया, जिसमें कहा कि कम छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों के मर्ज करने से गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त करना सरकार के लिए कठिन हो जाएगा। कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस कर दिया गया है, जिस कारण विद्यालय का शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है।
विज्ञापन

कहा कि इस प्रकार का आदेश अव्यवहारिक है। सरकार इसे तुरंत वापस ले। संघ ने 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों के समक्ष चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त करने में आ रही व्यवहारिक समस्याओं का निराकरण करते हुए शीघ्र चयन वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की। इसके अलावा नवीन शासनादेश के अनुसार सीसीएल ,मेटरनिटी आदि अवकाशों का सरलीकरण करते हुए लाभार्थी शिक्षकों को शीघ्र लाभ प्रदान किए जाने की मांग रखी। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चरण सिंह, नरेंद्र सैनी, रहमत अली ,मनोज कुमार अमितेश झा, प्रसन्न प्रकाश,गौरवदीप गुप्ता, सरदार राजेंद्र सिंह, सौरभ शर्मा, अनुसेंद्र सिंह चौहान, तरण उपाध्यय विपिन कुमार,ऋषिपाल सिंह रामप्रसाद, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार गौतम,अकरम आदि मौजूद रहे।


शैक्षिक महासंघ ने भी की बीएसए से मुलाकात
फोटो
रामपुर। शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार ने बीएसए कल्पना देवी से मुलाकात की और शिक्षक समस्याओं को रखा गरीब बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय मर्ज नहीं किए जाए ऐसे शिक्षक जिनको एक ही पद पर 10 वर्ष तक सेवा पूर्ण कर चुके हैं। कहा कि उनका चयन वेतनमान लगाया जाए कई माह से लंबित एनपीएस कटौती की धनराशि जल्द से जल्द शिक्षकों के खातों में जमा हो। संघ ने शिक्षक संगठनों के साथ मासिक बैठक आयोजित शिक्षकों के पोर्टल पर लंबित ऑनलाइन एरियर आवेदनों भुगतान हो प्रत्येक विद्यालय कम से कम 2 शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री विपेंद्र कुमार, डॉ. वसीम अहमद, अरविंद्र कुमार, अमरीश कुमार, विनोद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें