फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगे फ्रंट लाइन वर्कर

Sun, 29 Jun 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भ्रमण करेंगी और लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरुक करेंगी। वहीं 11 जुलाई से शुरू होने वाले दस्तक अभियान के तहत आशाएं और आंगनबाड़ी वर्कर घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरुक करेंगी। साथ ही लक्षण मिलने पर नजदीकी सीएचसी-पीएचसी में इलाज की मुख्यधारा से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। संचारी रोगों से बचाव के लिए फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लाेगों को जानकारी देंगी। साथ ही बारिश में एकत्र होने पानी से पनपने वाली बीमारियों को दूर करने की सलाह भी दी जाएगी। बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों में मलेरिया, डेंगू के अलावा चिकनगुनिया, एलर्जी होती है, जिससे सावधानी बरतने के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे।
एक जुलाई से अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत आशाओं और आंगनबाड़ी को भी लगाया गया है। यह गांवों में भ्रमण कर लोगों से हालचाल पूछने के साथ उनको फाइलेरिया, बुखार, इंफ्लुएंजा जैसे रोगों से जागरुक करेंगी। वहीं लक्षण दिखने पर नजदीकी सीएचसी-पीएचसी में इलाज भी कराएंगी। खासतौर पर 12 विभाग एक साथ इससे निपटने के लिए तैयार रहेंगे। जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास, पालिका समेत कई विभाग जुड़ेंगे। डीएम ने सभी विभागों से हर सप्ताह इसकी प्रगति पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


वर्जन-
एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी हो चुकी है। वहीं 11 से दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। इससे लोगों को बीमारियों से जागरुक किया जाएगा। खासतौर पर साफ-सफाई, अपने आसपास की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरुक किया जाएगा। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें